CM सुक्खू ने विश्व विजेता क्रिकेट टीम की क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की

दोआबा न्यूज़लाइन

शिमला: विश्व विजेता महिला भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा पहला विश्व कप जीतने से पूरे देश के साथ क्रिकेटर रेणुका ठाकुर के राज्य हिमाचल में भी जीत का जश्न मनाया जा रहा है। इसी खुशी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विश्व विजेता महिला भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की। बता दें कि क्रिकेटर रेणुका ठाकुर हिमाचल के जिला शिमला के रोहडू़ से संबंध रखती हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा विश्व कप जीतने कि खुशी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फोन पर रेणुका ठाकुर को टीम सहित पहला विश्व कप जीत कर इतिहास रचने के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सेमिफाइनल और फाइनल क्रिकेट मैच देखे और इन मैचों में भारत की महिला टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि पूरे हिमाचल को रेणुका ठाकुर की इस उपलब्धि पर गर्व है और उन्होंने प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा समर्पण से लड़कियां अपने जीवन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरणा प्राप्त करेंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम गत शाम दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराकर महिला विश्व कप-2025 की विजेता बनी थीं।

Related posts

मणिमहेश यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब गौरीकुंड तक तक चलेंगे फोन

फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना संग की कोर्ट मैरिज, सोशल मीडिया पर शेयर की Good News

क्रिकेट के बाद अब TV पर दर्शकों का नए अंदाज में मनोरंजन करेंगे रोहित शर्मा, जल्द एक टीवी शो करेंगे होस्ट