जालंधर में आज लोक मिलनी करेंगे CM मान, जनता की समस्याएं सुन मौके पर करेंगे निपटारा

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर में लोक मिलनी के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान सीएम मान आम जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और मौके पर हल करने का प्रयास करेंगे। जानकारी के अनुसार यह लोक मिलनी कार्यक्रम आज सुबह 11:00 बजे शुरू होगा और दोपहर 1:00 बजे तक जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में सीएम मान विभिन्न इलाकों से आए आम लोगों और प्रतिनिधिमंडलों से मिलेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार लोक मिलनी जालंधर में स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर होगी, जहां सीएम आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और मौके पर उनका हल करने का प्रयास करेंगे।

वहीं मुख्यमंत्री की इस मिलनी को लेकर पुलिस विभाग ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे वीआईपी मूवमेंट और आम जनता की आवाजाही के बीच संतुलन बनाए रखें। इस मीटिंग के माध्यम से सीएम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सरकार और जनता के बीच की दूरी कम हो और नौकरशाही में जवाबदेही बढ़े।

Related posts

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ने युवाओं के सपनों को दी नई उड़ान, 67 हजार से अधिक को मिला रोजगार : अश्वनी अग्रवाल

जालंधर के डेरा बल्लां पहुंचे सांसद चन्नी, डेरे के चैरिटेबल अस्पताल को भेंट की आधुनिक एम्बुलेंस

जालंधर विशाल धार्मिक समागम के लिए पूरी तरह तैयार, गायक हंसराज रघुवंशी 13 जून को देंगे प्रस्तुति : मोहिंदर भगत