जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और समर्थकों के साथ मारपीट, स्कूल का निरीक्षण करने गई टीम को पिटकर खदेड़ा

दोआबा न्यूज़लाइन

जयपुर: जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा में आज एक स्कूल के निरीक्षण के लिए आये CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ मौजूद कुछ शरारती तत्वों ने टीम पर हमला किया और उन्हें पीट- पीट कर गाँव से खदेड़ा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह आज 10 बजे के करीब बगरू के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उनका विरोध किया और उन्हें पीटकर वहां से खदेड़ दिया। यहां तक कि उनकी गाड़ियों पर भी पथराव करके उनके शीशे तोड़ दिए गए और गाड़ियों को नुकसान पहुँचाया गया। इसके साथ ही रांका के साथ आई महिला कार्यकताओं के साथ भी मारपीट की गई और गांव की महिलाओं ने उनपर मिट्टी फेंकी।

बताया जा रहा है कि इस दौरान हुई मारपीट में आशुतोष सहित CJP के 5 कार्यकर्ता गंभीर घायल हुए हैं और 7 को भी चोट आई है। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए SMS हॉस्पिटल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने उन्हें गांव से बाहर निकाल दिया और CJP के विरोध में नारे लगाते हुए ग्रामीण सरकारी स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने गांव के मुख्य रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर घेराबंदी कर दी और आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच शुरू कर दी।

वहीं रांका ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि यह मारपीट भाजपा कार्यकर्ताओं ने की है। उन्होंने कहा कि हमले में गाड़ियों के शीशे और मोबाइल तोड़े गए, एक महिला से मारपीट हुई और यही नहीं उनकी शर्ट तक फाड़ दी गई। इस हाथापाई में टीम के एक सदस्य के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश ने भाजपा की गुंडागर्दी लाइव देखी है। उनका आरोप है कि ये सब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कहने पर हुआ है।

आगे उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि CJP 48 घंटे का अल्टीमेटम दे रही है। इस दौरान हमलावरों की गिरफ्तारी हो और स्कूल निरीक्षण रोकने का आदेश वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो पूरे राजस्थान में आंदोलन करेंगे और शिक्षा मंत्री दिलावर के इस्तीफे की मांग करेंगे।’

Related posts

BREAKING: चंडीगढ़ के BJP दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, मेल में 21 अगस्त पंजाब बंद को लेकर कही ये बड़ी बात…

लुधियाना के नामी 5 सितारा होटल में Raid, पूर्व कांग्रेस विधायक का है ये होटल

अमृतसर पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के 3 बड़े नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार