जालंधर में एक सिविल कर्मचारी द्वारा फर्जी नाका लगाकर की गई वसूली, मौके पर भारी हंगामा

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के नकोदर रोड पर पंजाब आर्म्ड पुलिस के एक कर्मचारी द्वारा फर्जी नाके लगाकर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार नकोदर रोड पर एक पीएपी कर्मचारी द्वारा लगाए फर्जी नाके पर अवैध वसूली का आम जनता द्वारा भंडाफोड़ किया गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने गुस्से में आकर उक्त व्यक्ति की जमकर धुनाई की और मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला।

वहीं घटना में पीड़ित एक व्यक्ति ने बताया कि आरोपी ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली और उसके दस्तावेज खंगाले। इसके बाद आरोपी ने उसे छोड़ने के बदले 700 रुपए की मांग की। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक निहंग सिंह को भी आरोपी ने रुकने का इशारा किया और उनके साथ उलझने लगा। जिसके बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने निहंग सिंह ने बताया कि उनके पास सभी वैध दस्तावेज थे, फिर भी आरोपी उसके साथ मुस्तैदी के कारण ही आसपास के लोग इकट्ठा हुए और फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने पहले अपनी गलती स्वीकार की, लेकिन बाद में उसने कहानी बदलते हुए दावा किया कि वह एक बाइक सवार को पकड़ने आया था। लेकिन लगातार आरोपी के बयान बदलने से लोग भड़क गए, जिसके बाद वह मुंह छिपाता दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों ने उसकी खूब छित्तर परेड की। बताया जा रहा है कि आरोपी का एक साथी मौके पर हंगामा होता देख I-20 कार में मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

वहीं मौके पर मौजूद लोगों द्वारा फर्जी नाके की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर थाना लांबड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल वर्दी के कर्मचारी को अपने साथ थाने ले गई और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसी घटनाएं पुलिस की छवि को खराब करती हैं और आरोपी के दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

जालंधर की सीआई टीम ने इंटर-स्टेट हथियार सप्लाई मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, 10 पिस्टल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर में नूरमहल पुलिस ने 24 नशीली गोलियों सहित पकड़ा एक नशा तस्कर

Daily Horoscope : वृषभ राशि वालों के धन लाभ के अच्छे योग हैं लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें