APJ स्कूल, रामा मंडी में उल्लास एवं भाईचारे के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के रामा मंडी में स्थित एपीजे स्कूल में विद्यालय की महान दृष्टिदर्शी चेयरपर्सन सुषमा पॉल बिड़ला के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों में सभी धर्मों के प्रति सम्मान, प्रेम और सद्भाव के मूल्यों का निरंतर संस्कार किया जाता है। इसी कड़ी में विद्यालय में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर कक्षा 3 के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सुंदर विचार प्रस्तुत किए, मधुर क्रिसमस कैरोल गाए तथा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, आनंद और भाईचारे की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

यह विशेष सभा विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. के. शर्मा, उप-प्रधानाचार्या लवलीन बग्गा के कुशल मार्गदर्शन एवं शिक्षकों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ए. के. शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सभी धर्मों का सम्मान करने, एक-दूसरे की भावनाओं को समझने तथा आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस प्रकार एपीजे विद्यालय, रामा मंडी ने क्रिसमस के इस पावन पर्व के माध्यम से नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक एकता और मानवता का सुंदर संदेश दिया।

Related posts

जालंधर में एक्साइज टीम की बड़ी रेड, घर में मिली अवैध शराब, आरोपी की पत्नी राउंडअप

नगर निगम हाउस मीटिंग को लेकर कांग्रेसी पार्षदों का फूटा गुस्सा, बोले-हमारी आवाज दबाई गई, वार्ड की समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं

श्री राम कथामृत के तीसरे दिन दिव्य बाल लीलाओं और श्री राम-सीता विवाह के अलौकिक प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु