पंजाब सरकार के ठेकेदारी प्रथा खत्म करने के ऐतिहासिक फैसले का कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया स्वागत

दोआबा न्यूज़लाइन

कहा- यह फैसला कर्मचारी हितैषी होने के साथ-साथ पंजाब में सुशासन और सामाजिक न्याय को भी मजबूत करेगा

जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में लंबे समय से चली आ रही ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत मोहिंदर भगत ने मुख्यमंत्री भगवंत मान भगवंत मान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों के हित में उठाया गया एक बड़ा कदम है, जिससे कर्मचारियों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त होगा।

मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार शुरू से ही कर्मचारियों और आम लोगों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है जो आम नागरिकों, युवाओं और कर्मचारियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदारी प्रथा के कारण वर्षों से कर्मचारी असुरक्षा और शोषण का सामना कर रहे थे, लेकिन अब सरकार ने उनकी समस्याओं को समझते हुए एक साहसिक और जनहितैषी निर्णय लिया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस फैसले से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे अधिक समर्पण तथा जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य केवल प्रशासन चलाना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है और यह निर्णय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

वहीं मंत्री भगत ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हमेशा पारदर्शिता, ईमानदारी और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसले पंजाब को विकास और प्रगति के नए मार्ग पर ले जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी सरकार कर्मचारियों और आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इसी प्रकार के जनहितकारी निर्णय लेती रहेगी। मोहिंदर भगत ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब सरकार को इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह फैसला फैसला कर्मचारी हितैषी होने के साथ-साथ पंजाब में सुशासन और सामाजिक न्याय को भी मजबूत करेगा।

Related posts

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ने युवाओं के सपनों को दी नई उड़ान, 67 हजार से अधिक को मिला रोजगार : अश्वनी अग्रवाल

जालंधर के डेरा बल्लां पहुंचे सांसद चन्नी, डेरे के चैरिटेबल अस्पताल को भेंट की आधुनिक एम्बुलेंस

जालंधर विशाल धार्मिक समागम के लिए पूरी तरह तैयार, गायक हंसराज रघुवंशी 13 जून को देंगे प्रस्तुति : मोहिंदर भगत