दोआबा न्यूज़लाइन
तरनतारन: तरनतारन में वीरवार देर रात बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने घुसपैठ करते हुए 2 पाकिस्तानी तस्करों को मार गिराया है। इस संबंध में अभी तक BSF के अधिकारियों द्वारा कोई जानकारी सांझी नहीं की गई है। घटना बीती रात करीब 12.30 बजे की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात तरनतारन क्षेत्र के अंतर्गत आते राजोके बॉर्डर पर सीमा पर से 3 घुसपैठियों को जवानों ने अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश करते हुए देखा गया। सुरक्षा के लिहाज से मौजूदा जवानों ने थर्मल इमेजिंग और दूरबीनों से संदिग्धों की गतिविधी को ट्रैक किया गया। लेकिन वे भारतीय सीमा में काफी आगे तक आ चुके थे। मौजूदा जवानों ने संदिग्धों की लोकेशन पक्की कर उन्हें वापस लौटने की चेतावनी दी। लेकिन घुसपैठियों ने वापस लौटने की जगह छिपने का प्रयास किया। लेकिन बार-बार चेतावनी के बाद बीएसएफ के जवानों को सुरक्षा को देखते हुए फायरिंग करनी पड़ी। कार्रवाई के दौरान जवानों ने 2 घुसपैठियों को मार गिराने गिराया। हालाँकि तीसरा व्यक्ति मौका पाकर पीछे भाग गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये घुसपैठिए तस्कर थे, जो भारतीय सीमा में खेप पहुंचाने के मकसद से पहुंचे थे। हालाँकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि BSF ने नहीं की है और न ही घुसपैठियों से कोई रिकवरी की जानकारी साँझा की है।
वहीं घटना के बाद BSF ने तुरंत पूरे इलाके को सील कर दिया और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। जल्द ही बीएसएफ के अधिकारी इस मामले में जानकरी सांझा करेंगे।