बहन के Accident के समझौते के बीच भाई की सड़क दुर्घटना में मौत

जालंधर: जालंधर में एक ही परिवार पर दो दिनों में दो हादसों ने गहरा सदमा दे दिया। थाना मकसूदां के अधीन डीएवी यूनिवर्सिटी के पास मंगलवार को एक युवती सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गई थी। उसे पठानकोट बाईपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वीरवार को उसका ऑपरेशन होना था।

इसी बीच वीरवार सुबह घायल युवती के मामले में समझौते की बातचीत चल रही थी। उसी दौरान उसका भाई अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर करतारपुर से लौट रहा था। गांव लिद्दड़ां के गेट के पास पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी स्कूटी को साइड मार दी। संतुलन बिगड़ने से दोनों युवक सड़क किनारे पिलर से टकरा गए।

हादसे में अतुल ठाकुर निवासी गांव बुलंदपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गगनदीप अरोड़ा निवासी पंजाबी बाग गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

Related posts

जालंधर में 23वां निःशुल्क नेत्र जांच कैंप आयोजित, सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ

जालंधर-फगवाड़ा रोड पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार को तेज रफ़्तार कार ने रौंदा, मौके पर मौत

DAV यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो (पुरुष) चैंपियनशिप सफलतापूर्वक सम्पन्न