BREAKING: तरनतारन में फिर दागदार हुई वर्दी, SI हेरोइन सहित गिरफ्तार

दोआबा न्यूज़लाइन

पुलिस का रौब दिखाकर ड्रग तस्करों की करता था मदद

अमृतस​र: पंजाब पुलिस की वर्दी को दागदार करती हुई एक बड़ी खबर तरनतारन से सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक CIA स्टाफ की टीम ने तरनतारन में थाना खालड़ा में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) साहिब सिंह को नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि SI को करीब 300 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के साथ काबू किया गया है। इस खबर के बाद से इलाके और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि CIA स्टाफ को सूचना मिली थी कि सब-इंस्पेक्टर साहिब अपनी वर्दी का दुरुपयोग कर नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसपी (जांच ) रिपुतापन सिंह की अगुआई में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक यह बरामदगी तरनतारन जिले के गांव मजूपुर के निवासी साहिब सिंह से जुड़े झबाल के पास स्थित एक अहाते से हुई। पुलिस ने अहाते में छापेमारी कर करीब 300 ग्राम हेरोइन और कथित ड्रग मनी बरामद की। फिलहाल पुलिस ने SI साहिब सिंह को हिरासत में लेकर उससे आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक SI साहिब सिंह पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन को पंजाब सहित अन्य राज्यों में भेजने में तस्करों की मदद करता था। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक पंजाब पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Related posts

जालंधर ग्रामीण पुलिस के SSP ने जिला स्तरीय स्पेशल नाकाबंदी एवं नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन का लिया जायजा

माँ वैष्णों देवी यात्रा मार्ग पर तेज बारिश के कारण लैंड स्लाइड, बैटरी कार और हेलीकॉप्टर सेवा थप

होशियारपुर के इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत नागरा का SHO थाना टांडा से पुलिस लाइन्स ट्रांसफर, करोड़ों की रंगदारी का है मामला