Breaking: जालंधर के इस स्पा सेंटर पर पुलिस की Raid, दर्जनों युवक-युवतियां काबू

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : जालंधर के गढ़ा रोड पर स्थित Grande Spa Center में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां पुलिस ने अचानक रेड कर दी।
रेड के दौरान पुलिस टीम ने स्पा सेंटर से कुछ युवक-युवतियों को हिरासत में लिया और अपने साथ थाने ले गई।

मिली जानकारी के अनुसार इस करवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 8 से 10 लड़कियां और 4 से 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि काफी समय से इलाके में स्पा सेंटरों को लेकर पुलिस को शिकायतें मिल रही थी। सूचना मिल रही थी कि यहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा किया जाता है।

वहीं सूचना के आधार पर आज पुलिस टीम ने Grande Spa सेंटर पर कार्रवाई करते हुए कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस अभी अन्य स्पा सेंटरों पर दबिश देने की तैयारी में है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। लेकिन इस स्पा सेंटर में रेड के बाद अन्यों में भी भूचाल आ गाया है।

Related posts

जालंधर के बाबा काहन दास नगर में अवैध शराब रेड मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने सामने दिया तत्थ्यों का स्पष्टीकरण

सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

HMV में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश के साथ मनाया गया रक्षाबंधन