Breaking : जालंधर की बस्ती बावा खेल नहर में तैरते हुए मिली लड़की की लाश, इलाके में फैली सनसनी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के बस्ती बावा खेल नहर के पास आज उस समय सनसनी फ़ैल गई, जब कुछ महिलाओं द्वारा नहर में तैरते हुए एक लड़की का शव मिला और आसपास के लोगों को सूचन दी। जिसके बाद वहां मौजूद युवकों द्वारा लड़की के शव को नहर से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

प्रयत्यक्षदर्शियों के मुताबिक के अनुसार लड़की का शव नहर में पीछे से तैरता हुआ आ रहा था और हमने उसको बाहर निकाला। उनके अनुसार शव पानी में काफी समय से है और फूला हुआ है। हालाँकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं नहर में शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक लड़की की उम्र 20-22 साल लग रही है और लड़की प्रवासी है। मौके पर पहुंचे बस्ती बावा खेल के SHO ने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया जायगा। पुलिस का कहना है कि शव के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है।

Related posts

Daily Horoscope : सोमवार के दिन आज महादेव की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय…

हल्का सेंट्रल के वार्ड नंबर 9 और 21 में 60.95 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

वार्ड नंबर 32 में पानी की समस्या के समाधान के लिए डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने लगवाई मोटर