BREAKING: जालंधर के संतोषी नगर में कबाड़ की फ़ैक्ट्री के बाहर मिला व्यक्ति का शव, शराब का आदि था मृतक

दोआबा न्यूज़लाइन

परिवार ने पुलिस कार्रवाई और पोस्टमॉर्टेम न करवाने की कही बात

जालंधर: जालंधर के संतोषी नगर में उस समय अचानक सनसनी फ़ैल गई जब सड़क के पास एक व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार व्यक्ति दोपहर से सड़क पर पड़ा था, लेकिन पहले उन्हें लगा की कोई शराब पीकर गिरा हुआ है लेकिन काफी देर जब कोई हरकत नहीं हुई तो लोगों ने उसे हिलाया तो पता चला कि व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मृतक व्यक्ति की पहचान 38 वर्षीय सोनू पुत्र राम खिलावन निवासी कमल बिहार के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

वहीं घटना की सूचना पाकर रामामंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे रामामंडी थाने के ASI सुरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचना दे दी है और वह आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि व्यक्ति का शव इलाके में स्थित एक कबाड़ की फक्ट्री के बाहर ही पड़ा था। पुलिस के अनुसार परिवार के आने के बाद डेड बॉडी को सिविल अस्पताल ले जाकर पोस्टमॉर्टेम करवाया जाएगा और परिवार के बयानों के आधार पर बनती करवाई की जाएगी।

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की पत्नी , बहन और पिता सहित अन्य पारिवारिक सदस्य मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार मृतक रोजाना बहुत शराब पिता था और रोकने पर भी नहीं रुकता था। परिजनों के अनुसार शराब की वजह से ही व्यक्ति की मौत हुई है। मौके पर परिवार के सभी सदस्यों ने इस मामले में कोई क़ानूनी कार्रवाई न करने की बात कही है और पोस्टमॉर्टेम न करवाने की भी बात कही है। ASI सुरजीत सिंह ने कहा कि परिवार जो कहेगा उसके अनुसार ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

पंजाब सरकार ने 20 पुलिस अफसरों के किए तबादले, देखें List…

HMV कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

APJ कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सुमित सिंह को स्पीक मैक ने राजस्थान में कार्यशाला के लिए किया आमंत्रित