BREAKING: AAP ने पंजाब में 2 विधानसभा हलकों के इंचार्ज बदले, बलबीर सिंह को सौंपी शाहकोट विधानसभा क्षेत्र की कमान

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: विधानसभा चुनाव से पहले AAP पार्टी ने पंजाब में अपने सांगठनिक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से 2 प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों के लिए नए क्षेत्रीय प्रभारियों की नियुक्तिका एलान किया है। इस सम्बन्ध आज यानि वीरवार को AAP पार्टी ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। पार्टी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार समाना विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी अब सुरजीत सिंह रखड़ा को और शाहकोट विधानसभा क्षेत्र की कमान अब बलबीर सिंह (पाला जलालपुर) को सौंपी गयी है।

देखें List:-

AAP पार्टी का यह फैसला संगठन की जमीनी पकड़ को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। यह घोषणा पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा की ओर से की गई है। पार्टी द्वारा किए गए इस बड़े बदलाव में जरुरी बात यह है कि समाना में अकाली दल छोड़कर AAP पार्टी में शामिल हुए सुरजीत सिंह रखड़ा को हलका इंचार्ज लगाया गया है। वहीं इसके साथ ही जालंधर की शाहकोट सीट से बलबीर सिंह पाला जलालपुर को हलका इंचार्ज लगाया है। जहां से कांग्रेस के लाडी शेरोवालिया विधायक हैं।

Related posts

निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने सरफेस वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट की प्रगति का किया रिव्यू

जालंधर : फगवाड़ा गेट का चर्चित सट्टेबाज चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़ें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा सब-डिविजनल इंजीनियर, आरोपी से पहली किश्त 30,000 रुपये काबू