PM मोदी के जन्मदिन पर गोल्डन टेम्पल पहुंचे भाजपा नेता तरुण चुघ, पीएम मोदी की लम्बी आयु की कामना की

दोआबा न्यूज़लाइन

अमृतसर: भाजपा नेता तरुण चुघ वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अमृतसर स्थित गोल्डन टेम्पल पहुंचे। तरुण चुघ ने गोल्डन टेम्पल में माथा टेका और पीएम मोदी की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और देश की तरक्की के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और जोड़ों की सेवा भी की।

इस अवसर पर तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और जनता को समर्पित किया है। पीएम मोदी की सेवा के 25 साल पूरे हो चुके हैं और आज उनके नेतृत्व में भारत दुनिया में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि श्री हरमंदिर साहिब की पवित्र धरती के कण-कण में राष्ट्र व धर्म की रक्षा हेतु सिख गुरुओं का त्याग और बलिदान बसा हुआ है, जो पूरे देश को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पंजाब पहुंचे परगट सिंह, गोल्डन टेम्पल में सचिन पायलट संग टेका माथा

राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज, जानिए क्या है आरोप?

BJP नेता सरबजीत मक्कड़ पहुंचे कपूरथला, “विकसित भारत संकल्प सभा” एवं “सेवा संकल्प ज्योति यात्रा” में लिया हिस्सा