Indigo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

दोआबा न्यूज़लाइन

मुंबई: इंडिगो की फ्लाइट में आज यानि मंगलवार की सुबह बम की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-1234 में बम की धमकी भरा एक ईमेल अधिकारियों को मिला। जिसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए प्लेन की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

वहीं प्लेन के एयरपोर्ट पर लैंड करते ही पहले यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतारा गया और फिर विमान को एयरपोर्ट के अलग-थलग इलाके में ले जाया गया है, जहां बम स्क्वायड और सुरक्षा टीमें विमान की पूरी जांच कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक एयरबस A321-251NX विमान रात 1:56 बजे कुवैत से उड़ा था और बम थ्रेट के बाद उसकी सुबह 8:10 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।

वहीं अधिकारियों के अनुसार हैदराबाद एयरपोर्ट को एक बम की धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसमें विमान में बम होने की बात लिखी थी। इसके बाद तुरंत सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। फिलहाल किसी विस्फोटक की पुष्टि नहीं हुई है। आगे की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों की जांच के बाद ही सामने आएगी।

Related posts

जालंधर में स्वीट शॉप पर देर रात चोरों का धावा, लुटेरों ने दुकान के ताले तोड़ गल्ले से उड़ाया कैश

जालंधर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फिल्लौर पुलिस ने 103 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया 1 तस्कर

पंजाब का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर वीरेंद्र जोबन अंगोला में गिरफ्तार, आरोपी पर है 5 लाख का इनाम