बॉलीवुड में पसरा मातम, 71 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस-सिंगर सुलक्षणा पंडित का हुआ निधन

दोआबा न्यूज़लाइन

मुंबई: मायानगरी से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का मुंबई में बीती शाम निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस सुलक्षणा ने गुरुवार शाम 7 बजे 71 साल की उम्र में मुंबई के नानावटी अस्पताल में आखिरी सांस ली।

वहीं अभिनेत्री सुलक्षणा के निधन की पुष्टि उनके भाई और संगीतकार ललित पंडित ने की और बताया कि अभिनेत्री का बीती शाम कार्डिक अरेस्ट आने से निधन हो गया है। उनका संस्कार आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब होगा।

बताते चलें कि अभिनेत्री सुलक्षणा अभिनय के साथ गायिकी में भी अपनी पहचान बनाने वाली पिछली सदी के सातवें और आठवें दशक की फेमस एक्ट्रेस थीं। उनका जन्म 12 जुलाई, 1954 को हुआ और वह संगीत-परिवार से संबंध रखती थीं। महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज उनके चाचा थे। उनकी तीन बहनें और तीन भाई हैं, जिनमें भाई जतिन-ललित प्रसिद्ध संगीतकार बने। सुलक्षणा ने मात्र नौ वर्ष की उम्र से संगीत सीखना आरंभ कर दिया था।

उन्होंने चलते-चलते, उलझन, अपनापन समेत कई फिल्मों में गाना गाया था। साल 1975 में फिल्म ‘संकल्प’ का गीत ‘तू ही सागर है तू ही किनारा’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ गायिका का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। उन्होंने अपनी पहली फिल्म उलझन (1975) में अभिनेता संजीव कुमार के साथ स्क्रीन साझा किया था और अपना दिल हार गई थीं। वह उनसे शादी करना चाहती थीं। हालांकि, संजीव ने उनके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

Related posts

श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

वेटरन एक्टर भरत कपूर का निधन, 80 साल की उम्र में मुंबई में ली अंतिम सांस

दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं रणबीर-दीपिका, कपल ने इंस्टाग्राम पर फैंस को दी GOOD NEWS