पंजाब से रवनीत बिट्टू बने केंद्रीय राज्य मंत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ, वर्करों में ख़ुशी की लहर

दोआबा न्यूज़लाईन (लुधियाना/राजनीति)

लुधियाना : लुधियाना से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार रहे रवनीत बिट्टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीँ प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। तथ्य यह भी है कि इस बार पंजाब कि जनता ने भाजपा को नकारा है, यही कारण है कि इस बार पंजाब से कोई भी भाजपा नेता सांसद नहीं बन पाया है। बिट्टू भी चुनाव हार गए हैं, इसके बावजूद उन्हें मंत्री बनाया गया है। उम्मीद की जा रही है कि बिट्‌टू को जल्दी ही किसी अन्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा जाएगा। लेकिन बिट्टू के मंत्री बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। लडू खिलाकर एक दूसरे का मुँह मीठा करवाया जा रहा है।

इस दौरान रवनीत बिट्टू बहुत खुश नजर आ रहे है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। पीएम ने कहा कि सभी सांसद एक जैसे हैं। सब ईमानदारी से काम करें। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेरा सपना साकार किया हैं।

Related posts

आदमपुर एयरबेस पर PM मोदी का औचक दौरा, एयर स्ट्राइक की सफलता के लिए जवानों को दी बधाई

जिला कांग्रेस प्रधान राजिंद्र बेरी ने जालंधर के लोगों से की अपील, अफवाहों से बचने को कहा

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय शूरवीरों की शहादत और देश की सेनाओं के लिए दुआ कर भाजपा नेत्री आरती राजपूत ने करवाया हवन यज्ञ