जालंधर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, 1.5 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी करवाई करते हुए फिल्मी अंदाज में 2 नशा तस्करों को काबू किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 किलो 564 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्तौल और मोटरसाइकिल (PB-02-DE-0743) बरामद किया है। घटना जालंधर-फगवाड़ा रोड पर पटवारी ढाबे के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां आरोपी नशे की सप्लाई देने के लिए पहुंचे थे।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय जसकरण सिंह पुत्र मान सिंह निवासी गांव मुच्छल, अमृतसर और 29 वर्षीय जगजीत सिंह पुत्र काका सिंह निवासी चमकौर साहिब, रूपनगर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम गुप्त सूचना के आधार पर घटनास्थल पर दोनों आरोपियों को दबोचने पहुंची थी। लेकिन जब पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर अपनी गाड़ी में बैठाया तो आरोपी पुलिस की गाड़ी लेकर ही मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया और गाड़ी पर दो राउंड फायर भी किए। जिसमें से एक गोली गाड़ी के टायर पर लगी, जबकि दूसरी गोली कार की बॉडी पर। जिसके बाद कहीं जाकर पुलिस ने आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया और दोनों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि जसकरण 10वीं पास है और पहले पाठी का काम करता था। वहीं जगजीत 12वीं पास और बेरोजगार है। दोनों ने जल्दी अमीर बनने और नशा तस्करी में मोटी कमाई के लालच में इस काले धंधे को अपनाया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि वे नशे की यह खेप कहां से लाए थे और उनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

Related posts

जालंधर सेंट्रल में मनोरंजन कालिया की उपस्थिति में BJP में शामिल हुए कई परिवार

जालंधर में बीती रात 2 जगह लगी भयानक आग, फायर ब्रिगेड और लोगों की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टला

Daily Horoscope : कर्क राशि वालों के पुराने काम पूरे होंगे। करियर में मिल सकती है नई दिशा