जालंधर वेस्ट में अमित शाह की मोगा रैली से पहले हुई BJP नेताओं की रणनीतिक बैठक

दोआबा न्यूज़लाइन

डॉ. सुनीता रिंकू ने की रैली में अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने की अपील

वार्ड नंबर 49,51 और 56 में रैली की तैयारियों को लेकर अमरजीत अमरी और दविंदर भारद्वाज ने की बैठक

जालंधर: मोगा में होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ऐतिहासिक रैली को लेकर आज जालंधर वेस्ट हलके के दशमेश नगर के वार्ड नंबर 49, 51 और 56 में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ. सुनीता रिंकू मुख्य रूप से उपस्थित रही। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। वहीं सुनीता रिंकू ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल करने की अपील की।

इस दौरान डॉ. सुनीता रिंकू ने कहा कि मोगा में होने वाली यह रैली पंजाब की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी और इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने की अपील भी की।

बैठक में सुनीता रिंकू, शीतल अंगुराल, अमरजीत सिंह अमरी, दविंदर भारदवाज, अजय ठाकुर, दर्शन लाल भगत, रानी भगत, पार्षद मंजीत सिंह टीटू, पार्षद तलविंदर सोई, हरिंदर सिंह बब्बू अजय बब्बल, दिनेश भगत, ओम प्रकाश, तरसेम थापा, कुणाल शर्मा, प्रमोद कश्यप, गगन भगत, खरेती लाल, लक्खा, डॉ चमन लाल, अमन भगत, पारस, आकाश, निमाणा, लकी सोढ़ी, चंदर सोढ़ी, विनोद भगत, गौरव बल, अश्वनी, कीमत भगत मौजूद रहे।

Related posts

GNA यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026)

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस थाना साइबर क्राइम ने 31 खोए हुए मोबाइल फ़ोन ढूंढकर मालिकों को सौंपे

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स के विदाई समारोह में परमीत कौर बनी मिस और कुंवर अरमान सिंह बने मिस्टर APJ