जालंधर में बीती देर रात BMC चौक पर पलटी अनयंत्रित Audi कार, मौके पर गाड़ी से शराब की बोतल मिली

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: महानगर में शुक्रवार देर रात फिर एक बार शहर की सड़कों पर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला। बताया जा रहा है कि जालंधर के संविधान चौक (BMC चौक) पर एक तेज रफ़्तार ऑडी कार रेलिंग से टकराकर एक कार को हिट करते हुए अनयंत्रित होकर चौक के बीचों बीच पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि ऑडी कार तो बुरी तरह चकनाचूर हो गई है। हादसे के बाद ऑडी कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया।

वहीं ऑडी कार नंबर PB 29 Q 0005 से मौके पर शराब की बोतलें और खाली गिलास मिले हैं। चश्मदीद कुछ लोगों का यह भी कहना है कि ऑडी कार चालक ने शराब पी रखी थी। घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को दी। एक्सीडेंट के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर पी.सी.आर. टीम और थाना-4 की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। एक्सीडेंट के बाद कार के सड़क के बीचों-बीच पलटने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कुछ समय के रोड ब्लॉक हो गया। पुलिस टीम ने मौके पर टो- वन को बुलाया और कार को सीधा करवाकर चौक से हटवाकर रोड क्लियर करवाया।

वहीं मौके पर पहुंची थाना चार की एसएचओ अनु पलयाल ने कहा कि कंट्रोल रूम से संविधान चौक के पास कार पलटने और राहगीरों को हो रही परेशानी की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच जारी है। SHO के अनुसार मामले की जांच कर बनती करवाई की जाएगी।

Related posts

सिविल अस्पताल जालंधर में 10 महीने से अधूरी सीवर लाइन, मरीजों को हो रही मुश्किल

इलेक्शन रजिस्ट्रेशन अफसर पोलिंग स्टेशनों की रेशनलाइजेशन प्रस्ताव 9 जुलाई तक भेजने सुनिश्चित करें: DC

HMV कॉलेज की छात्राओं ने CA इंटर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव