दोआबा न्यूज़लाइन
आरोपियों से 8 अवैध पिस्तौल, 8 किलो 536 ग्राम हेरोइन, 12 लाख 95 हजार ड्रग मनी और 4 जिंदा कारतूस बरामद
अमृतसर: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 प्रमुख नेटवर्कों का भंडाफोड़ कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 8 अवैध पिस्तौल, 8 किलो 536 ग्राम हेरोइन, 12 लाख 95 हजार रुपये की ड्रग मनी और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। उक्त आरोपी विदेश में बैठे अपने हैंडलरों के संपर्क में थे।
प्रारंभिक पुलिस जांच के मुताबिक उक्त आरोपी विदेश में बैठे अपने हैंडलरों के संपर्क में थे। विदेश में बैठे आकाओं के आदेश पर भी आरोपियों से अवैध हथियार और हेरोइन की खेप उपलब्ध करवाई जाती थी। इसके बाद आरोपी इन खेपों को आगे दूसरे आपराधिक तत्वों तक डिलीवरी करते थे। पुलिस जांच में विदेश में बैठे हैंडलरों और स्थानीय आपराधिक नेटवर्क के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है।
इस मामले में पुलिस ने थाना कैंटोनमेंट और थाना छेहरटा में कुल 3 एफआईआर दर्ज की हैं। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस जांच में यह पता लगाने का प्रयत्न किया जा रहा है कि आरोपियों के संपर्क में कौन-कौन लोग थे, नशे और हथियारों की सप्लाई कहां से होती थी और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाता था। वहीं पुलिस की जांच का मुख्य उद्देश्य इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान करना और इसके फॉरवर्ड तथा बैकवर्ड लिंक्स को उजागर करना है।