जालंधर के सभी स्कूलों-कॉलेजों में फिर हुआ छुट्टी का ऐलान, DC ने जारी किए आदेश

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर में श्री गुरु रविदास जयंती के संबंध में 31 जनवरी यानि कल शहर में निकाली जाने वाली भव्य शोभा यात्रा के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कल जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया है। जारी आदेश के अनुसार 31 जनवरी को शोभयात्रा के चलते विद्यार्थियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले की सीमा के अंदर आने वाले सभी सरकारी/गैर सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में पूरे दिन की छुट्टी रहेगी।

वहीं डीसी ने आदेशों में यह साफ कहा है कि जिन स्कूलों/कॉलेजों में बोर्ड/यूनिवर्सिटी परीक्षाएं 31 जनवरी को होनी हैं, उन कक्षाओं पर इस छुट्टी के आदेश लागू नहीं होंगे।

Related posts

HMV कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया संस्थान का गौरव

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई आदमपुर हत्याकांड की गुत्थी, वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल सहित मुख्य आरोपी काबू

BREAKING: भार्गव नगर में दिनदिहाड़े तेजधार हथियारों से युवक पर हमला, परिजनों ने बीच बचाव कर बचाई युवक की जान