आदमपुर एयरपोर्ट अब जाना जाएगा श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डे के नाम से, केंद्र सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के आदमपुर हवाई अड्डे को अब आधिकारिक तौर पर नया नाम मिल गया है। केंद्र सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में 12 जून को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब आदमपुर हवाई अड्डे का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा कर दिया गया है। हालांकि इस एयरपोर्ट के ऐतिहासिक नामकरण का डिजिटल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान समाज सुधारक श्री गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर कर दिया था। इस मौके पर उन्होंने एयरपोर्ट पर लगी नई नेम प्लेट का भी अनावरण कर गुरु रविदास जी के सामाजिक योगदान को दिल से नमन किया था। लेकिन अब आधिकारिक तौर पर आदमपुर एयरपोर्ट के नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

आदमपुर और जालंधर के साथ- साथ ही पूरे दोआबा क्षेत्र के लोगों की धार्मिक भावनाओं और समग्र विकास को ध्यान में रखते केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। जिसके बाद आदमपुर एयरपोर्ट अब श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डे के नाम से जाना जाएगा। सरकारी नोटिफिकेशन के बाद अब इस निर्णय पर अंतिम मुहर लग गई है। नाम परिवर्तन की घोषणा के बाद पंजाब ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में रहने वाले गुरु रविदास जी के अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रवासी भारतीयों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक और सम्मानजनक कदम बताया है।

Related posts

CM मान फर्जी वीडियो मामला: जालंधर में AAP कार्यकर्ताओं ने घेरा BJP दफ्तर

Daily Horoscope: शनिवार के दिन सिंह राशिवाले जातकों के सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, करें ये उपाय…

HMV कॉलेज की छात्राओं ने शानदार नतीजों से हासिल किया नया मुकाम