मेहर चंद पॉलिटेक्निक में नए CTO के रूप में अभिषेक कुमार ने संभाला कार्यभार

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि कॉलेज की एन.सी.सी. यूनिट, जो 2 पी.बी.-बी.एन. एन.सी.सी. जालंधर की शाखा के रूप में सफलतापूर्वक कार्य कर रही है, के नए सी.टी.ओ. के रूप में अभिषेक कुमार को कार्यभार सौंपा गया है। अभिषेक कुमार कॉलेज के फार्मेसी विभाग में व्याख्याता के रूप में कार्यरत हैं।

प्रिंसिपल जगरूप ने बताया कि यह कार्यभार अभिषेक कुमार ने मेजर पंकज गुप्ता से ग्रहण किया है, जो पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से कॉलेज की एन.सी.सी. यूनिट का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे थे। मेजर पंकज गुप्ता ने एन.सी.सी. के दायित्वों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है।

प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने अभिषेक कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अभिषेक कुमार, मेजर पंकज गुप्ता के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट कार्य करेंगे और कॉलेज की एन.सी.सी. यूनिट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर मेजर पंकज गुप्ता ने कहा कि वे हर संभव तरीके से अभिषेक कुमार की सहायता करेंगे और जब भी किसी प्रकार की आवश्यकता होगी, वे सदैव उपलब्ध रहेंगे। कॉलेज के सभी विभागाध्यक्षों ने अभिषेक कुमार को कार्यभार संभालने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Related posts

मानव सहयोग स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

BREAKING: जालंधर में नहीं रुक रही फायरिंग की घटनाएं, अब होम्योपैथिक क्लिनिक पर चली गोली

जालंधर में तड़के सुबह फ़ैक्ट्री में भयानक आग, आग बुझाने में जुटीं फायर ब्रिगेड