जालंधर के नारी निकेतन पहुंचे AAP के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, बच्चों के साथ बिताया समय

दोआबा न्यूज़लाइन

सतलुज फिल्म मुद्दे पर BJP और कांग्रेस पर साधा निशाना

जालंधर: जालंधर के नारी निकेतन में आज गुरुवार को आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नारी निकेतन का दौरा किया और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। नारी निकेतन में पहुंचकर आप नेता सिसोदिया ने वहां के बच्चों के साथ खूब समय बिताया। इस दौरान सिसोदिया ने बच्चों से उनकी दिनचर्या, पढ़ाई, खेलकूद व शरारतों के बारे में बातचीत की। वहीं बच्चों ने भी उनके साथ खुल कर हर विषय पर बात की।

सिसोदिया ने कहा कि नारी निकेतन में बच्चों को शिक्षा के साथ सामाजिक बुराईयों के प्रति भी जागरूक भी सिखाई जा रही है। उन्होंने परिसर में लगाए गए ‘पंघूड़े’ का भी निरीक्षण किया और अपील की कि जो परिवार किसी कारणवश बच्चों की देखभाल करने में सक्षम नहीं हैं, वे उन्हें सुरक्षित भविष्य के लिए यहां छोड़ सकते हैं, ताकि उनका जीवन अंधकारमय न हो।

मीडिया से बातचीत में आप नेता ने सतलुज फिल्म विवाद और पंजाब कांग्रेस में चल रही खींचतान को लेकर मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने भाजपा-कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि वह पंजाब के लोगों के साथ हुए अत्याचारों के मुद्दे पर किसके साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में दिखाई गई घटनाओं और पंजाब के लोगों के साथ हुई कथित बर्बरता को लेकर सच्चाई सामने आनी चाहिए। लेकिन भाजपा इस मुद्दे का इस्तेमाल कांग्रेस के पुराने मामलों पर पर्दा डालने के लिए कर रही है।

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस समय भाजपा कांग्रेस के पुराने कारनामों पर पर्दा डालने का काम कर रही है। रवनीत बिट्टू पहले कांग्रेसी है, भाजपा के मंत्री तो अब बने हैं। उन्होंने कहा कि सतलुज फिल्म में अभिनेता के किरदार और इतिहास पर सवाल उठाने या झूठ लाने से कुछ नहीं होगा, इससे पहले कांग्रेस और भाजपा अपने गिरेबान में झांके।

Related posts

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के सभी परिसरों में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के साथ ‘स्वस्थ मुस्कान’ को बढ़ावा

प्रकृति की गोद में बसा संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी ख्याला का कैंपस

जालंधर ग्रामीण पुलिस के SSP ने जिला स्तरीय स्पेशल नाकाबंदी एवं नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन का लिया जायजा