मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर तड़के सुबह दर्दनाक Accident, 6 की मौत

दोआबा न्यूज़लाइन

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर तड़के सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पर आज तड़के सुबह एक बस से उतर कर साइड पर खड़े यात्रियों को एक तेज रफ़्तार कंटेनर ने रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 6 की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर घायल बताया जा रहा है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घटना तड़के सुबह करीब 2.45 की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस दिल्ली के नागलोई से कानपुर देहात के रसूलाबाद जा रही थी। रास्ते में कुछ यात्रियों ने ड्राइवर को बाथरूम जाने के लिए बस रोकने को कहा। वहीं ड्राइवर ने ग्रीन जोन की बजाय यमुना एक्सप्रेस-वे पर रास्ते में बस रोक दी। बस रुकने पर कुछ यात्री बस से उतरकर नीचे खड़े हो गए, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने पहले बस को टक्कर मारी और फिर कंटेनर यात्रियों पर चढ़ा दिया। वहीं घटना के बाद मौका पाकर कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भिलवा दिया। हादसा सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन-88 के पास हुआ।

Related posts

BREAKING : Pink City जयपुर में घर में चल रही अवैध पटाखा फ़ैक्ट्री में BLAST के बाद आग, 3 की मौत, 5 झुलसे

फिरोजपुर में भयानक Accident , पिकअप और ट्राले की टक्कर में 8 की दर्दनाक मौत, कई लोग गंभीर घायल

हिमाचल में हरित पंचायतों की आय का 25 प्रतिशत हिस्सा अनाथों और विधवाओं के कल्याण पर होगा खर्च