कुल्लू में भयानक Accident, सड़क निर्माण कार्य में लगी JCB अनयंत्रित होकर पलटी, चालक गंभीर घायल

दोआबा न्यूज़लाइन

बंजार: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक जेसीबी भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू के गोशाला गांव के पास सड़क निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी मशीन अनयंत्रित होकर सड़क से कई फीट नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस भयानक हादसे में जेसीबी चालक को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा इतना भयानक था कि जेसीबी ऑपरेटर को संभलने का मौका तक नहीं मिला और जेसीबी गिरकर कई फ़ीट निचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। घायल जेसीपी ऑपरेटर की पहचान जय सिंह निवासी सैंज के गाड़ापारली के रूप में हुयी है।

हादसे में बड़ी राहत भारी बात यह रही कि घटना के वक्त निचली सड़क पर कोई वाहन या कोई व्यक्ति नहीं था वरना जानी नुकसान हो सकता था। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मोके पर पहुंचे और घायल जेसीबी ऑपरेटर को बंजार अस्पताल में प्राथमिक सहायता दी गई, जिसके बाद घायल कि स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज और विशेषज्ञ निगरानी के लिए कुल्लू अस्पताल भेज दिया गया है।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना की पुष्टि एसपी मदन लाल कौशल ने की। उनके अनुसार विभाग ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

Related posts

हिमाचल में पैरा मिलिट्री वेलफेयर बोर्ड के गठन की घोषणा पर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सम्मानित कर कहा धन्यवाद

डलहौजी घूमने गए टूरिस्ट की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत, 4 गंभीर घायल

CM सुक्खू ने पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और IT क्षेत्रों में निवेश के लिए उद्योगपतियों को किया आमंत्रित