अमृतसर में अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्करी का भंडाफोड़, ड्रोन के जरिए सीमा पार से भारत लाई जा रही थी हेरोइन

दोआबा न्यूज़लाइन

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में भारत-पाक सीमा पर एक बार फिर बीएसएफ के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ की 117 बटालियन ने शाहपुर बॉर्डर आउटपोस्ट के पास 1.497 किलोग्राम के करीब के 2 पैकेट हेरोइन के बरामद किए हैं।BSF अधिकारियों के अनुसार यह हेरोइन ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत में लाई जा रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्करों ने ड्रोन का इस्तेमाल करके हुए सीमा पार से भारत में हेरोइन भेजी, लेकिन बीएसएफ जवानों की पैनी नजर से तस्करों की कोशिश को नाकाम कर दिया। बताया जा रहा है कि हेरोइन की बरामदगी के बाद बीएसएफ ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जवान संदिग्ध स्थानों की लगातार निगरानी कर रहे हैं और किसी भी संदिग्ध एक्टिविटी पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

वहीं इस कार्रवाई पर बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई न केवल नशा तस्करी को रोकने में मददगार है, बल्कि स्थानीय लोगों को सुरक्षा का भरोसा भी देती है। उन्होंने यह भी बताया कि 117 बटालियन ने इलाके में गश्त और ड्रोन निगरानी को और अधिक प्रभावशाली बना दिया है। इस नशे की बरामदगी के बाद इलाके की सभी चौकियों को अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

Breaking: चंडीगढ़ में हरियाणा सचिवालय की 8वीं मंजिल से कूदा कर्मचारी, मौके पर मौत

शिमला में कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एहतियात के चलते खाली करवाए गए स्कूल

जालंधर में चोरों में खत्म हुआ पुलिस का डर, दिन-दिहाड़े भरे बाजार मेडिकल स्टोर में घुसकर महिला पर हमला कर लूट