जालंधर के इस इलाके में देर रात दिखाई दिया सांभर, लोगों में मचा हड़कंप

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर में फिर एक बार रिहायशी इलाके से जगली जानवर देखे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीती देर रात रैणक बाजार के रिहायशी और व्यापारिक इलाके में सांभर देखा गया। वहीं इलाके में सांभर मिलने की खबर से लोग दहशत में आ गए। हालाँकि उस समय बाजार तो बंद था लेकिन घरों से लोगों ने गली में घूमते हुए सांभर को फोन के कैमरे में कैद कर लिया। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

कहा जा रहा है कि मौसम में तबदीली और जंगलों की बिगड़ती स्थिति के चलते जानवर जंगलों से निकल कर बाहर शहरों में आ रहे हैं। कल रात भी रैनक बाजार की गलियों में घूमते सांभर पर लोगों की नजर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। जानवर के डर से लोग घरों में दुबक कर बैठ गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है लेकिन सड़कों में ऐसे जंगली जानवरों का घूमना लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है।

Related posts

PCMSD कॉलेज में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पहल के तहत आयोजित कार्यक्रम

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नीलाम की लंबे समय से लावारिस खड़ी और ज़ब्त की गई 345 गाड़ियां

जालंधर एक्साइज विभाग और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 37 पेटियां अवैध शराब बरामद, आरोपी कार चालक गिरफ्तार