संगरूर में बुधवार तड़के सुबह यात्रियों से भरी PRTC बस पलटी, 3 की मौत और 26 घायल

दोआबा न्यूज़लाइन

संगरूर: पंजाब के संगरूर से सुबह-सुबह एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस संगरूर से वाया पटियाला होकर चंडीगढ तक चलती है। संगरूर में सवारियों से भरी PRTC बस संख्या PB13BN6053 बुधवार सुबह ओवरब्रिज से टकराकर अनयंत्रित होकर खेतों में जाकर पलट गई। हादसे में 2 महिला यात्रियों सहित 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 26 यात्री घायल बताये जा रहे हैं। एक्सीडेंट के बाद मौके पर सवारियों की चीख- पुकार सुन आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 26 घयलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए तुरंत स्थानीय अस्पताल में भिजवाया। जिनमें से 15 यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बस ड्राइवर तय टाइम से लेट हो गया था और इसलिए वह बस को ओवरस्पीड से चला रहा था। इसी वजह से अचानक बस बेकाबू हुई और यह हादसा हो गया। वहीं पुलिस ने बस में सवार घायल स्टूडेंट के बयान पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है। इस हादसे में धूरी की रहने वाली 2 महिला सवारियों और थलेस के रहने वाले 55 साल के मंजीत सिंह की मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि PRTC बस बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर संगरूर के धूरी की तरफ से पटियाला की ओर आ रही थी तो यहां बस अनयंत्रित होकर बस ड्रीमलैंड कॉलोनी से आगे मस्तुआना साहिब के पास दाईं ओर पुल की दीवार से टकरा गई। ड्राइवर ने बाईं तरफ स्टेयरिंग घुमाया तो बस कच्चे रास्ते पर झाड़ियों में उतर गई। आसपास के लोगों ने शोर सुना तो मदद के लिए नुस की तरफ दौड़े और लोगों को बाहर निकाला।

वहीं संगरूर अपने गृह जिले में हुए इस बड़े हादसे को लेकर CM भगवंत मान ने गहरा दुख जताया है। हादसे के बाद CM ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए संगरूर में PRTC बस के दर्दनाक हादसे की खबर पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा है कि 3 कीमती जानों का नुकसान हुआ है। सीएम मान ने प्रशासन को घायलों सभी के मुफ्त इलाज की हिदायतें दी गई हैं।

Related posts

BREAKING : अमलोह में बुधवार को होगी CM की रैली, 1000 खेल मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री

AAP के इस विधायक ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, पढ़ें पूरी खबर

पंजाबी सिंगर गुरु रंधवा ने विदेशी धरती पर रचा इतिहास, EDC ऑरलैंडो के मैनस्टेज पर स्टीव आओकी के साथ करेंगे परफॉर्म