जालंधर के JP नगर में देर रात कोठी में लगी भयानक, बिजली की तारों में शार्ट- सर्किट बनी वजह

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के जेपी नगर स्थित एक कोठी में देर रात भयानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शहर के जेपी नगर में वीरवार देर रात एक कोठी में भयानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार इस कोठी में मालिकों द्वारा गोडाउन बनाया गया हुआ है। कोठी में आग लगने के बाद देर रात मोहल्ले के लोग अपने घरों से बहार आग गए।

वहीं आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। वहीं दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से जान जोखिम में डालकर कोठी व गोदाम में रखे कीमती सामान को बाहर निकाला। इस दौरान दमकल विभाग की 4 से अधिक गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात बिजली की तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से कोठी में बनाए गए गोदाम में आग लग गई। राहत भरी बात यह रही की आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ हालांकि कोठी मालिक का आर्थिक नुकसान काफी हुआ है। बताया यह भी जा रहा है कि कोठी मालिकों द्वारा कोठी के एक हिस्से में गोदाम बनाया गया था, जहां बड़ी मात्रा में सामान रखा हुआ था। ।

प्रत्यक्षकर्मियों का आरोप है कि आग लगने के बाद भी बिजली विभाग ने काफी घंटे बिजली बंद की और उससे और ज्यादा शार्ट सर्किट होते रहे और आग ओर भड़कती रही। बिजली चालू होने और अंदर शार्ट सर्किट होने के कारण काफी देर तक फायर कर्मियों को आग बुझाने में परेशनी का सामना करना पड़ा। बाद में पूरे मोहल्ले की बिजली बंद करवाई गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाई और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

वहीं आग की सूचना पाकर वार्ड के पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली।

Related posts

ब्रैस्ट कैंसर से जुड़े भ्रम और शर्तिया इलाज के दावों में क्या है सच्चाई? जानिए कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ रुपिंदर भार्गव से…

लांबड़ा में अवैध क्लिनिक पर Raid, क्लीनिक संचालक के पास नहीं मिली डिग्री/लाइसेंस

पटेल अस्पताल ने महिला कैंसर सर्वाइवर्स के साहस और हौसले का किया सम्मान