गुरदासपुर में ज्वेलर के घर पर करोड़ों की लूट, परिवार को बंदी बनाकर सोने के गहने, कैश और गाड़ी ले फरार हुए आरोपी

दोआबा न्यूज़लाइन

गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर से आज सुबह 7 करोड़ की लूट का मामला सामना आया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे निहंग सिंह के बाणे में हथियारबंद पांच लोग उनके घर में आए और परिवार को बंदी बनाकर गन पॉइंट पर घर से करीब 7 करोड़ के सोने के गहने, कैश और जाते- जाते परिवार की हैरियर गाड़ी भी साथ लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी देते हुए ज्वेलर वरुण महाजन की पत्नी नेहा महाजन ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे घर के बाहर ड्राइवर गाड़ियां धो रहा था और गेट खुला था। इस दौरान 5 लोग निहंग सिंह के बाणे में उनके घर आए। जिसके बाद ड्राइवर उन्हें बुलाने अंदर आया, तो सभी लोग उसके साथ जबरदस्ती बदमाश घर में घुस गए और ज्वेलर कि पत्नी के सिर पर बन्दूक तान दी और सभी घरवालों को एक जगह इकट्ठा कर लिया। जिसके बाद उन्होंने सभी को बंदी बनाकर घर की सभी चाबियां ले लीं और घर से सोने के जेवर और कैश लेकर वहां से फरार हो गए। उनके अनुसार लूटेरे जाते -जाते उनकी बाहर खड़ी हैरियर गाड़ी भी ले गए। परिवार के अनुसार बदमाश जाते हुए घर में लगे CCTV कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए हैं। जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

वहीं लूट की घटना की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार परिवार घर के आसपास इलाके के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाएंगे और आरोपियों को जल्द से जल्द काबू कर लिया जाएगा।

Related posts

मनवाल और शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर कई ट्रेनों का 2 मिनट का प्रायोगिक ठहराव

फिरोजपुर मंडल ने 1-18 अगस्त तक चेन पुलिंग के दर्ज किये 78 मामले, 50 लोगों को किया गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के 3 बड़े नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार