जालंधर पुलिस का जवान कपूरथला में नशे की हालत में पकड़ा गया, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने शुरू की जांच

जालंधर / कपूरथला : कपूरथला के गांव हमीरा में एक पुलिसकर्मी को कथित तौर पर नशे की हालत में पकड़े जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मौके से एक सिरिंज (इंजेक्शन) भी मिला है। मामला सामने आते ही पुलिस विभाग हरकत में आया और संबंधित पुलिसकर्मी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। लोगों की मदद से पकड़े गए पुलिसकर्मी की पहचान जतिंदरपाल के रूप में हुई है। जो कमिश्नरेट पुलिस जालंधर में तैनात है।

एसपी (डी) हरिंदर सिंह ने बताया कि जैसे ही वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया। उन्होंने थाना सुभानपुर पुलिस को तुरंत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने बिना देर किए जतिंदरपाल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसका डोप टेस्ट करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सिरिंज मिलने के दावे की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी यह जांच का विषय है कि पुलिसकर्मी ने वास्तव में नशा किया था या सिरिंज सिर्फ उसके पास पड़ी हुई थी। डोप टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। रिपोर्ट के आधार पर उसके खिलाफ कानून और विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related posts

DC वरजीत वालिया ने जिला स्तरीय EVM वेयरहाउस का किया तिमाही निरीक्षण

श्री सिद्ध बाबा सोडल मंदिर में समागम दौरान कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतज़ाम

परागपुर में अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली के लिए करीब 50 एकड़ भूमि पर होंगे व्यापक प्रबंध