श्री बांके बिहारी भगवत प्रचार समिति के तत्वाधान में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का किया जा रहा भव्य आयोजन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर में श्री बांके बिहारी भगवत प्रचार समिति के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के उपलक्ष्य में 02 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड से आरंभ होकर कथा स्थल पर विश्राम होगी। यह कथा शहर के पटेल चौक स्थित साई दास स्कूल ग्राउंड में 3 से 9 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 5:30 बजे आरंभ होगी। कथा व्यास के रूप में विश्व विख्यात कथा वाचक एवं प्रसिद्ध संत आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज श्रद्धालुओं को अपनी मधुर एवं ओजस्वी वाणी से श्रीमद् भागवत महापुराण का अध्यात्मिक संदेश प्रदान करेंगे।

श्री बांके बिहारी भागवत प्रचार समिति (रजि.) के भूपेंद्र सिंह (बिल्ला), संदीप मलिक, रिंकू मल्होत्रा, देवेंद्र अरोड़ा, राजेश बिगामल, सुमित गोयल, सोनू चोपड़ा, राहुल शर्मा, अरुण मल्होत्रा ने कथा का निमंत्रण पंजाब पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह और नितिन कोहली को दिया एवं आग्रह किया कि कथा में उपस्थित हो कर भगवान श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

श्री बांके बिहारी भागवत प्रचार समिति (रजि.), जालंधर ने समस्त शहरवासियों, धर्मप्रेमी परिवारों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करें और इस पावन आयोजन का लाभ उठाएं।

Related posts

जालंधर में एक्साइज टीम की बड़ी रेड, घर में मिली अवैध शराब, आरोपी की पत्नी राउंडअप

नगर निगम हाउस मीटिंग को लेकर कांग्रेसी पार्षदों का फूटा गुस्सा, बोले-हमारी आवाज दबाई गई, वार्ड की समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं

श्री राम कथामृत के तीसरे दिन दिव्य बाल लीलाओं और श्री राम-सीता विवाह के अलौकिक प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु