दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: 100 साल पहले सरकारी हॉस्पिटल काला बकरा को अपनी ज़मीन दान करने वाले जागीरदार बख्शीश सिंह वड़ैच को याद करते हुए और इस महान दान की सौवीं सालगिरह मनाते हुए सरकारी अस्पताल काला बकरा के एसएसओ डॉ. बलजीत सिंह और अस्पताल के पूरे स्टाफ ने वड़ैच परिवार के साथ मिलकर अस्पताल के मीटिंग हॉल में एक खास समागम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर जागीरदार बख्शीश सिंह वड़ैच के पोते सरदार जसपाल सिंह वड़ैच, जॉइंट सेक्रेटरी, गवर्निंग काउंसिल, लायलपुर खालसा कॉलेज, जालंधर और रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर, फ़ूड सप्लाई डिपार्टमेंट, पंजाब, सरदार गुलबहार सिंह वड़ैच, सरदारनी बलबीर कौर, प्रेसिडेंट, गवर्निंग काउंसिल, लायलपुर खालसा कॉलेज, जालंधर, डॉ. बलजीत सिंह और सरपंच दविंदर सिंह मिंटा स्टेज पर मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रोफेसर गोपाल सिंह बुट्टर ने शेरे पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के करीबी सहयोगी कैप्टन गुलाब सिंह वड़ैच से लेकर आज तक जागीरदार बख्शीश सिंह वड़ैच के परिवार के बारे में दर्शकों के साथ जानकारी साझा की और कहा कि जागीरदार बख्शीश सिंह वड़ैच के बेटों सरदार सोहनजीत सिंह वड़ैच और सरदार करमजीत सिंह वड़ैच और उनके बच्चों ने अपने पूर्वजों की लोक भलाई की परंपरा को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है। कार्यक्रम में एसएमओ डॉ. बलजीत सिंह और सरदार जसपाल सिंह वड़ैच ने भी मंच से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और कहा कि आज भी मानवता को समाजसेवी शख्सियतों के प्रयासों की बहुत जरूरत है और हमें अपने पूर्वजों के महान कार्यों से प्रेरणा लेकर इस क्षेत्र में जितना हो सके उतना योगदान देते रहना चाहिए।
वहीं इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरदारनी बलबीर कौर ने वड़ैच परिवार के साथ अपने करीबी पारिवारिक संबंधों का जिक्र करते हुए इस सार्थक कार्यक्रम के आयोजन के लिए वड़ैच परिवार, अस्पताल के सभी डॉक्टरों और स्टाफ की सराहना की। इस मौके पर जट्ट सिख एसोसिएशन के पदाधिकारी स. सरबदयाल सिंह रंधावा, स. मनिंदर सिंह बावा, एडवोकेट नरिंदरपाल सिंह जज, स. निर्मल सिंह पूर्व सरपंच, स. कश्मीर सिंह गादरी, स. केवल सिंह सरपंच जल्लोवाल और राधे शाम के साथ-साथ इलाके के अन्य गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।