जालंधर में एक दिहाड़ी मजदूर की 1 दिन में चमकी किस्मत, 7 रुपये में बना लखपति

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक देहाड़ी करने वाले मजदूर की किस्मत ऐसी चमकी कि एक दिन वह लखपति बन गया। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के भगवान बाल्मीकि चौक पर स्थित कुकरेजा लॉटरी स्टाल पर एक मजदूर की 3 लाख की लॉटरी निकली है। लॉटरी विजेता की पहचान मलकीत राम निवासी कोटला जंगा के रूप में हुई है जोकि राजमिस्त्री के साथ काम करता है ।

अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लॉटरी विजेता मलकीत राम ने बताया कि उसने भगवान वाल्मीकि चौक के पास स्थित कुकरेजा लॉटरी की दुकान से बीते दिन 7 रुपए पर टिकट के हिसाब से 30 लॉटरी टिकट 210 रुपए में खरीदे थे। यह टिकट उसने कल शाम खरीदे थे। आज सुबह उसे दुकानदार ने फ़ोन पर बताया कि उसने 3 लाख रुपए का इनाम जीता है। 3 लाख रुपए का इनाम निकलने पर मलकीत राम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने बताया कि उसने पहली बार लॉटरी टिकट खरीदे हैं ताकि वह अपने परिवार की आर्थिक तंगी दूर कर सके। उसके परिवार में चार लोग हैं। मलकीत ने कहा कि वह दिन के 500 से 600 रुपए दिहाड़ी पर काम कर कमाता है।

वहीं कुकरेजा लॉटरी के दुकानदार का कहना है कि मलकीत ने बीते दिन नागालैंड स्टेट की 7 रुपए की 30 लॉटरी टिकटें 210 रुपए में खरीदी थी। जिसमें आज उसका 3 लाख रुपए का इनाम निकला है।

Related posts

BREAKING: जालंधर के मशहूर BMS फैशन स्टोर पर दिनदिहाड़े FIRING, 2 बाइक सवार हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम

जालंधर पुलिस ने अलग-अलग ऑपरेशन दौरान 4 आरोपियों को दबोचा, 50 ग्राम हेरोइन और 01 पिस्तौल 32 बरामद

SGL अस्पताल ने जन्मजात दिल की बीमारी वाली मरीज़ में सफलतापूर्वक इम्प्लांट किया पेसमेकर