दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर : शहर में सड़क दुर्घटनाओं के मामले बढ़ते जा रहे है। इसी कड़ी में फुटबॉल चौक पर एक तेज़ रफ़्तार बस (नंबर PB-07-L-6852) ने रेड लाइट पर खड़ी कारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान लोगों में एक दम से हड़कप मच गया, और बहुत लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों और चालकों ने प्रशासन पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि शहर का व्यस्त चौक है, लेकिन नाके पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।
मिली जानकारी के मुताबिक फुटबॉल चौक की मुख्य टी-पॉइंट सड़क पर रेड लाइट होने के कारण गाड़ियां रुकी हुई थीं। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर पास खड़ी स्विफ्ट और एक अन्य कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कार के पिछले हिस्से और शीशे पूरी तरह टूट गए।
हादसे के बाद बस ड्राइवर ने अपने बचाव में कहा कि प्रेशर कम होने के कारण बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए थे, जिससे वह गाड़ी को रोक नहीं पाया। बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।