दोआबा न्यूज़लाइन
लुधियाना: फिरोजपुर मंडल द्वारा यात्रियों को सुरक्षित, बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज लुधियाना रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर सुविधा प्रारंभ की की गई है। डिजिटल लॉकर में यात्री अपने बैग एवं अन्य सामान को सुरक्षित रूप से रख सकेंगे। इससे यात्रियों को अपने सामान के साथ हर समय घूमने की असुविधा से मुक्ति मिलेगी। विशेष रूप से वे यात्री जिन्हें ट्रेन की प्रतीक्षा करनी होती है या कुछ समय के लिए स्टेशन से बाहर जाना होता है।
इस डिजिटल लॉकर सुविधा के तहत यात्री अपनी आवश्यकता के अनुसार लॉकर को निर्धारित समयावधि के लिए बुक कर सकेंगे। किराया भी समयावधि के अनुसार लिया जाएगा।
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए के लिए इच्छुक यात्री को लॉकर पैनल पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी प्राप्त करना होगा। तत्पश्चात लॉकर को चयन कर क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर इस सुविधा के प्रारंभ होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा तथा यात्रियों के सामान की सुरक्षा सुनिश्चित होगा।