AAP पार्टी का दामन छोड़ अकाली दल में शामिल हुए ये युवा नेता, महज 9 महीने पहले ही ज्वाइन की थी AAP

दोआबा न्यूज़लाइन

लुधियाना: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए युवा नेता हरीश बाहरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि अब आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद युवा नेता हरीश बाहरी शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए हैं। इनके आलावा भी कई अन्य अकाली दल में शामिल हुए हैं। अभी बीते दिन सुबह ही हरीश बाहरी ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार युवा नेता बाहरी के साथ-साथ ही गगनदीप संधू (शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर), टोनी बख्शी (समाज सेवी), हरबंस सिंह, नितिन कुमार, विक्रम सिंह, तलविंदर सिंह, विक्रममंडी, हीरा नञ्चल, अश्विंदर सिंह, मुनीष सचदेवा, अमित अरोड़ा, नवी, प्रिय करतार, हरविंदर नन्नू, सरबजीत सनी, रोशन शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए हैं।

बताते चलें कि इस साल जून में हुए हल्का वेस्ट उपचुनाव के दौरान ही हरीश बाहरी भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। जिसके बाद अब वह करीब 9 महीने बाद ही पार्टी को बाय बाय कह कर अकाली दल में शामिल हो गए हैं।

Related posts

केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने तीर्थ यात्रा योजना के तहत 2 लक्जरी बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Youth ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਵਿਸਥਾਰ: ਕੋਰ ਕਮੇਟੀ ਵਿੱਚ 11 ਨਵੇਂ ਮੈਂਬਰ ਸ਼ਾਮਲ, 20 ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ

जालंधर पहुंचे पूर्व MP और लेफ्टिनेंट गवर्नर एस. इकबाल सिंह