जालंधर के मुख्य बाजारों को जाती सड़क पर दूर-दूर तक बिखरा कूड़ा, प्रशासन सोया कुम्भकर्णी नींद

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: तस्वीरों में दिखाई दिया जाने वाला यह नजारा किसी कूड़े के डंप का नहीं है बल्कि सरदार भगत सिंह चौक से बाबा लाला दयाल मंदिर और प्रताब बाग को जाती सड़क का है जो पिछले 2-3 दिनों से कचरे के ढेर में तब्दील हुई पड़ी है। यह कूड़े के ढ़ेर प्रताप बाग और फगवाड़ा गेट मार्किट के करीब पढ़ने वाले डंप के बाहर वाली सड़क पर पिछले दो तीन दिन से लगे हुए हैं और दिन ब दिन यह कचरा सड़क को आगे से आगे घेरता ही जा रहा है।

बताया जा रहा है कि निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। जिसके चलते शहर के मुख्य बाजारों के पास वाली यह सड़क पूरी तरह कूड़े के ढ़ेर में तब्दील हो गई है। जिसके चलते हर तरफ गंदगी का आलम है। इस सड़क के साथ ही कई लोगों के दफ्तर, दुकानें और यहां तक की घर भी लगते हैं। सड़क पर बिखरे कूड़े के चलते लोगों का यहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। इस सड़क पर हर जगह कूड़ा बिखरा हुआ है, जिसके कारण आसपास के लोगों का घर या दुकान से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। कूड़े से आती तेज बदबू के कारण यहां आसपास रहने वाले लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं।

दोआबा न्यूज़ लाइन की टीम का इस खबर को प्रकाशिक करने का मकसद इस समस्या की तरफ जालंधर के मेयर वनीत धीर और नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि का ध्यान दिलवाना है। इसके साथ ही उनसे अपील करना है कि जल्द से जल्द इस समस्या का हल निकाला जाए और यहां से कूड़े के ढेरों को उठवाया जाए।

Related posts

सेंट सोल्जर और PPR ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा के अंतिम संस्कार पर पहुंची कई बड़ी राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां

सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने बड़े ही गर्व से मनाई डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती

लायलपुर खालसा कॉलेज में धूमधाम से मनाया जाएगा खालसा साजना दिवस, विभिन्न मुकाबले आयोजित