जालंधर में 3 साल की बच्ची लापता, CCTV फुटेज से किडनैपिंग का हुआ खुलासा

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: पंजाब में एक बार फिर बच्चे की किडनेपिंग का मामला सामने आया है। ताजा मामला जालंधर के हरगोविंद सिंह नगर से सामने आया है जहां मोहल्ले से एक 3 साल की बच्ची लापता हो गई। लेकिन बाद में सीसीटीवी देखने पर पता चला कि एक महिला बच्ची को किडनैप कर अपने साथ ले गई है।

घटना की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें साफ देखा रहा है कि एक महिला एक बच्चा गोद में उठाए हुए है और दूसरा बच्चे को हाथ पकड़ कर ले जा रही है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है । इस घटना की सूचना फिलहाल थाना डिवीजन नं. 8 को दे दी गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।

बताते चलें कि इससे पहले होशियारपुर में भी एक 5 साल के बच्चे का अपहरण करके हत्या कर दी गई थी । आरोपी ने बच्चे के शव को श्मशानघाट में फेंक दिया।

Related posts

सिविल अस्पताल जालंधर में 10 महीने से अधूरी सीवर लाइन, मरीजों को हो रही मुश्किल

इलेक्शन रजिस्ट्रेशन अफसर पोलिंग स्टेशनों की रेशनलाइजेशन प्रस्ताव 9 जुलाई तक भेजने सुनिश्चित करें: DC

HMV कॉलेज की छात्राओं ने CA इंटर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव