Breaking : कपूरथला में महिला की गोली मार कर हत्या

कपूरथला : जालंधर के साथ लगते जिला कपूरथला से एक महिला को गोली मार कर हत्या कर देने का मामला सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार 2 बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने 4 राउंड फायर किए। जानकारों का कहना है कि महिला का पति और बेटा विदेश में रहता है , महिला अभी 1 महीना पहले ही विदेश से लौटी थी।

खबर लिखे जाने तक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच चुकी थी और इलाके को पूरी तरह से घेर लिया था। बताया जा रहा है कि फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुँच चुकी थी और सबूत जुटाने में लगी हुई है।

Related posts

जमशेर डेयरी कॉम्प्लेक्स में भारी हंगामा, किसानों ने रोका संदिग्ध दूध का टैंकर, हाथापाई के बाद धरने पर बैठे किसान

सोशल मीडिया वायरल मैसेज के बाद LPU में भारी बवाल, घटना के 2 दिन बाद सामने आई LPU की सीनियर लीडरशिप

पटियाला की चितकारा यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का हंगामा, गुस्साए स्टूडेंट्स ने पुलिस की गाड़ी पर किया हमला