जालंधर में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर महिला

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर पुलिस ने एक महिला को लोगों के साथ ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शहर के जालंधर हाइट्स-3 में रहने वाली एक महिला पूजा ठाकुर खुद को बड़ी प्रशासनिक अधिकारी बताकर बेरोजगार युवाओं को डॉक्टर, पुलिस इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और ASI जैसी सरकारी नौकरियां दिलाने का झांसा देकर उनके साथ लाखों की ठगी करती थी।

पुलिस ने महिला द्वारा ठगे लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला पूजा को गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बन्ध में थाना सदर के एसएचओ संजीव सूरी ने बताया कि उन्हें एजीआई के डॉक्टर मनमहक से शिकायत मिली थी कि पूजा ने उन्हें गृह मंत्रालय में अपनी जान-पहचान होने का झांसा दिया और उनके करीबियों को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा कर उनके साथ ठगी की।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पूजा ठाकुर खुद को आईएएस अधिकारी की खास बताती थी। पुलिस के मुताबिक महिला एएसआई की भर्ती के लिए 3 लाख रुपये, कॉन्स्टेबल के लिए डेढ़ लाख, डॉक्टर के लिए डेढ़ लाख और नर्स के लिए 1 लाख लेती थी। इस दौरान पुलिस को महिला के फ्लैट से भारी मात्रा में लगभग 20 फर्जी सरकारी नियुक्ति पत्र, विभिन्न सरकारी विभागों की जाली मोहरें, वरिष्ठ अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर, लेटर पैड, मोबाइल और लैपटॉप बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार यह एक बड़ा अंतरराज्यीय रैकेट है, जिसका मुख्य सरगना दिल्ली से इस पूरे नेटवर्क को चला रहा है। अब पुलिस आरोपी महिला का मेडिकल करवाकर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

Related posts

APJ कॉलेज में राजेश्वरी पाॅल जी की 102वीं जयंती पर उनको अर्पित संगीतमय श्रद्धासुमन

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स अपने सभी कोर्सेस में AI की शिक्षा को करेगा शामिल

जालंधर की संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी में नए एकेडमिक सेशन के लिए एडमिशन काउंसलिंग शुरू