हिमाचल में कांग्रेस की जीत के साथ , CM सुखू का कद बढ़ा

दोआबा न्यूज़लाईन

हिमाचल : With Congress’s victory in Himachal, CM Sukhu’s stature increased विधानसभा उपचुनावों में तीन सीटों में से दो सीटों को जितने में कांग्रेस की सुखू सरकार कामयाब रही। जिसमें देहरा और नालागढ़ की सीट कांग्रेस के खाते में गई। वहीं हमीरपुर की सीट भाजपा के खाते में गई। इस तरह सुखू सरकार अपने 40 के आंकड़े को बचाने में कामयाब रही। विधानसभा उपचुनाव जितने के बाद अब हिमाचल में हर तरफ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू की चर्चा हो रही है। इस तरह सुखविंदर सुखू ने हिमाचल में अपना किला मजबूत किया है।

बता दें सुखविंदर सिंह सुखू जिला हमीरपुर के नादौन विधानसभा सीट से जीत कर मुख्यमंत्री बने थे। अब उनकी धर्म पत्नी कमलेश ठाकुर ने देहरा से जीत दर्ज़ करके जिला काँगड़ा में भी कांग्रेस का किला मजबूत किया है। यहाँ जिक्रयोग यह है कि डेड महीने पहले हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा के अनुराग ठाकुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी से देहरा सीट से 15317 वोटों से लीड ली थी। लेकिन अब विधानसभा उपचुनावों में भाजपा के उम्मीदवार होशियार सिंह 9399 वोटों से कांग्रेस के प्रत्याक्षी कमलेश ठाकुर से हार गए। यहाँ यह भी बताना ज़रूरी है कि हिमाचल में यह पहलीवार होगा , जब हिमाचल की विधानसभा में दोनों पति और पत्नी एकसाथ मौजूद होंगें।

Related posts

उज्जैन में राष्ट्रपति ने बढ़ाई सफाई मित्र सम्मेलन की शोभा

बठिंडा में एक गद्दा फैक्टरी में लगी आग, 3 लोग जिंदा जले

कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म-मर्डर केस: पूर्व प्रिंसिपल की आज कोर्ट में पेशी