Jalandhar Ward no-77 (Amar Garden) में लगे कूड़े के ढेरों के लिए जिम्मेदार कौन ?

गंदगी दे रही हैं , बिमारियों को न्योता

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के वार्ड नंबर -77 (Amar Garden) में लोग जगह- जगह लगे कूड़े के ढेरों से परेशान हैं। वार्ड नंबर 77 में सड़कों के किनारों और खाली पड़े प्लाटों को लोगों ने डंप बना रखा है। इन कूड़े के ढेरों से आने वाली बदबू के कारण लोगों का यहां पर रहना और यहाँ से गुजरना तक मुश्किल हो चूका है।

हम इस खबर के जरिए इन कूड़े के ढेरों को दिखाकर यह पूछना चाहते हैं कि इस गंदगी के लिए जिम्मेदार कौन है। इस गंदगी का जिम्मेदार जितना यहां पर कूड़ा फेंकने वाले लोग हैं उतने ही जिम्मेदार म्युनिसिपल कोर्पोरशन के दफ्तरों में बैठे अधिकारी हैं। साथ ही जिम्मेदार हैं इन खाली प्लॉटों के मालिक , जिन्होंने प्रशासन के कहने के बावजूद भी अपने खाली पलाटों में चारदीवारी नहीं करवाई।

https://www.facebook.com/share/v/1Cdxxp5StM

हम कूड़े के ढेर दिखाकर जालंधर के मेयर विनीत धीर और जिला अधिकारी के संज्ञान में यह मामला लाना चाहते हैं, कि अगर आने वाले दिनों में बारिश हो जाती है तो यह सारा कूड़ा पानी के बहाव के साथ जाकर गलियों से होते हुए लोगों के घरों के अंदर तक जायेगा और इसके साथ ही सीवरेज ब्लॉक करेगा। जिसके कारण पानी की निकासी नहीं हो पाएगी और गालिया पानी से भर जाएंगी।

हम प्रशासन और मेयर विनीत धीर से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील करते हैं, कि जल्द से जल्द इस वार्ड के कूड़े के ढेरों की समस्या का हल किया जाए वरना यह कूड़े के ढेर बारिश के समय बड़ी दिक्कत बन जाएंगे।

Related posts

जालंधर में You Like Mobile शॉप का शुभारंभ, अश्वनी अग्रवाल ने रिबन काटकर किया उद्घाटन

जालंधर में सोमवार देर रात 2 गाड़ियों की भीषण टक्कर, इनोवा सवार 2 व्यक्ति गंभीर घायल

‘रचनाज’ में 1 जुलाई से शुरू मेगा फैशन सेल, महिलाओं के परिधानों पर मिलेगा 60% तक का आकर्षक डिस्काउंट