West Bengal को मिला नया CM, PM मोदी की मौजूदगी में गवर्नर ने शुभेंदु सहित 5 विधायकों को दिलाई शपथ

दोआबा न्यूज़लाइन

BJP की बैठक शुभेंदु अधिकारी के नाम पर लगी फाइनल मुहर

कोलकत्ता: पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद आज बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के तोर पर शुभेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर नए सुवेंदु ने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। जिसके बाद सुवेंदु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जाकर उन्हें झुककर प्रणाम किया। बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु के बाद बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने अन्य 5 विधायकों दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक को भी मंत्रिपद की शपथ दिलाई।

इस कार्यक्रम में सबसे पहले मोदी ने मंच पर रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित की दी। बंगाल के नए सीएम शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के मौके पर PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, एनडीए और भाजपा शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

शुभेंदु अधिकारी के रूप में बंगाल को मिला अपना नया CM, कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में कल लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा की भारी बहुमत से जीत के बाद आज पार्टी ने राज्य के सीएम के नाम की भी घोषणा कर दी है। कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को सीएम के पद के लिए चुना गया। शुभेंदु अब बंगाल के सीएम होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार कल यानि 9 मई को ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे शुभेंदु मुख्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण करेंगे। जानकारी के मुताबिक केंद्र गृहमंत्री अमित शाह और मोहन चरण माझी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में शुभेंदु के नाम की मोहर लगी है। इसके साथ भी खबर यह भी निकल कर सामने आ रही है कि शपथ ग्रहण में दो नए डिप्टी सीएम की घोषणा भी की जा सकती है। फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बताया जा रहा है कि 9 मई को कोलकत्ता में होने वाले नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में अमित शाह, पीएम मोदी सहित कई राज्यों के बड़े भाजपा नेता पहुंचेंगे।

Related posts

पंजाब कांग्रेस पर छाए फूट के बादल, एक तरफ चन्नी का शक्ति प्रदर्शन दूसरी तरफ सांसद रंधावा की दिल्ली में शाह से मुलाकात

मान सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया बड़ा विश्वासघात : भाजपा महिला मोर्चा

शिक्षा के साथ पर्यावरण का भी पाठ पढ़ाएगी मान सरकार, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का स्वागत: अश्वनी अग्रवाल