शुभेंदु अधिकारी के रूप में बंगाल को मिला अपना नया CM, कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में कल लेंगे शपथ

दोआबा न्यूज़लाइन

BJP की बैठक शुभेंदु अधिकारी के नाम पर लगी फाइनल मुहर

कोलकत्ता: पश्चिम बंगाल में भाजपा की भारी बहुमत से जीत के बाद आज पार्टी ने राज्य के सीएम के नाम की भी घोषणा कर दी है। कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को सीएम के पद के लिए चुना गया। शुभेंदु अब बंगाल के सीएम होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार कल यानि 9 मई को ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे शुभेंदु मुख्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण करेंगे। जानकारी के मुताबिक केंद्र गृहमंत्री अमित शाह और मोहन चरण माझी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में शुभेंदु के नाम की मोहर लगी है। इसके साथ भी खबर यह भी निकल कर सामने आ रही है कि शपथ ग्रहण में दो नए डिप्टी सीएम की घोषणा भी की जा सकती है। फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बताया जा रहा है कि 9 मई को कोलकत्ता में होने वाले नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में अमित शाह, पीएम मोदी सहित कई राज्यों के बड़े भाजपा नेता पहुंचेंगे।

Related posts

सैकड़ों भाजपाईयों ने प्रधान सुशील की अध्यक्षता में मोर्चा संभाल विशाल रोष मार्च निकाला

AAP सांसद डॉ. चब्बेवाल को गृहमंत्री अमित शाह के नाम से आया कॉल, कहा- दिल्ली आकर मुझसे मिलें

पंजाब की धार्मिक भावनाओं के सम्मान का प्रतीक है मुख्यमंत्री मान की शुक्राना यात्रा: अश्वनी अग्रवाल