दोआबा न्यूज़लाइन
इजराइल ने भी की जवाबी कार्रवाई
विदेश: ईरान-इजराइल जंग में अप्रैल में हुआ सीजफायर करीब 2 महीने बाद बीती रात टूट गया है। मिली जानकारी के अनुसार ईरान ने रविवार देर रात इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। वहीं इस सम्बन्ध में ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) द्वारा कहा गया कि यह कार्रवाई लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजराइली हमलों के जवाब में की गई है।
वहीं ईरान द्वारा हमलों के बाद इजराइल के कई हिस्सों में खतरे के सायरन बजे बजने लग गए, जिसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। वहीं इस हमले के जवाब में कुछ घंटों बाद इजराइल ने ईरान में जवाबी कार्रवाई करते हुए पश्चिमी और मध्य ईरान के सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बनाया।
हमले के सम्बन्ध में एक ईरानी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक तेहरान, तबरीज और इस्फहान में कई ब्लास्ट हुए। एजेंसी का यह दावा किया है कि इजराइल ने इन हमलों में एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया है। वहीं हमलों के बाद ईरान ने राजधानी तेहरान के इमाम खोमैनी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास का एयरस्पेस बंद कर दिया। जबकि इन हमलों के बाद एहतियात के तोर पर उनके पड़ोसी देशों इराक ने 72 घंटे और सीरिया ने 12 घंटे के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला लिया है।