जालंधर में डिवाइडर से टकराकर पलटा Verka का कैंटर, सड़क पर बिखरा दूध ही दूध

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के फिल्लौर जीटी रोड पर आज दूध से भरा एक वेरका का कैंटर डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क में पलट गया। बताया जा रहा है कि दूध से भरा कैंटर आज फिल्लौर जीटी रोड वेरका के सामने मोटरसाइकिल को बचाते- बचाते डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। कैंटर के पलटने के बाद सड़क पर दूध ही दूध बिखर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि चालक को मामूली चोटें आई हैं और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

एक्सीडेंट के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर SSF की टीम पहुंची और राहत बचाव शुरू किया। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से कैंटर को सीधा कर सड़क से साइड में किया और यातायात सुचारु रूप से शुरू करवाया।

घटना की जानकारी देते हुए ड्राइवर ने बताया कि कट से नीचे उतरते समय उसके सामने अचानक मोटरसाइकिल आ गया, जिसे बचाते-बचाते उसे अंधेरे और कोहरे के कारण डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और वह उससे जा टकराया और अनयंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

Related posts

1984 के सिख नरसंहार, पंजाब में आतंकवाद और बेकसूर हिंदुओं की हत्याओं लिए कांग्रेस जिम्मेदार: हिक्की

जालंधर भाजपा ने पहली सफल कार्यकारिणी लायंस क्लब जालंधर में करवाई

जालंधर में भाजपा का बढ़ा कुनबा, युवा नेताओं गौतम लूथर, ऋषि सहोता और मोहित तलवार ने थामा कमल