पति की दूसरी शादी से खफा महिला 220 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी, बोली- पति पर हो सख्त एक्शन तभी आऊंगी नीचे

दोआबा न्यूज़लाइन

पुलिस ने सूझबूझ और पति पर कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब 8 घंटे बाद महिला को सुरक्षित उतारा नीचे

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना के लाडोवाल के अधीन आते गांव बग्गा कलां में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला 220 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने उससे बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली है जिससे नाराज होकर महिला आज सुबह 220 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर बैठ गई है। महिला की पहचान 30 वर्षीय गमगमी देवी निवासी गांव बग्गा कलां, लाडोवाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार टावर के निचे से महिला के परिजन और गाँव वाले उसे निचे आने के लिए मनाते रहे लेकिन महिला नहीं मानी। महिला लगातार चिल्लाकर एक ही बात कह रही थी कि पहले मेरे घरवाले को यहां लेकर आओ, तभी नीचे आऊंगी। जिसके बाद गांववालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

वहीं घटना की सूचना पाकर थाना लाडोवाल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा समझाबुझा कर पति को काबू करने के आश्वासन के बाद कड़ी मशक्क्त के बाद दोपहर करीब 2:50 बजे करीब 8 घंटे बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया। पुलिस के मुताबिक गमगमी देवी सुबह करीब 7 बजे ही 220 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी, जिसे देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया। वहीं मामले की जांच कर रहे अधिकारी मेजर सिंह ने बताया कि आरोपी पति पलटू मंडल को पुलिस ने काबू कर लिया है और उसे हिरासत में लेकर थाना लाडोवाल लाया जा रहा है। राहत भरी बात यह है कि पुलिस की सूझबूझ और सख्त एक्शन के आश्वासन के बाद दोपहर 2:50 बजे उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।

महिला का आरोप है कि उसके पति 27 वर्शीय पलटू मंडल ने उसे बिना तलाक दिए एक महिला से दूसरी शादी कर ली है। गमगमी देवी के मुताबिक पलटू मंडल अपनी दोनों पत्नियों को एक ही घर में रख रहा था। जब उसने इस बात का विरोध किया और सौतन के साथ रहने से मना किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। पति द्वारा मारपीट से परेशान होकर आज उसने टावर पर चढ़ने का खौफनाक कदम उठाया।

Related posts

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पकड़े 2 नशा तस्कर, 800 ग्राम हेरोइन, 1.72 लाख रुपये बरामद

“वॉर ऑन ड्रग्स” कैंपेन के तहत कमिश्नर पुलिस और नगर निगम ने ध्वस्त की ड्रग तस्कर की  गैर-कानूनी इमारत

जालंधर के शाहकोट में रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने जहरीला पदार्थ निगलकर किया सुसाइड, अस्पताल में तोडा दम